भास्कर न्यूज | गढ़ी बीरबल - News Summed Up

भास्कर न्यूज | गढ़ी बीरबल


भास्कर न्यूज | गढ़ी बीरबलसोमवार को गढ़पुर गांव के किसानों के खेतों में सुबह 11 बज कर 19 मिनट के करीब चार एकड़ गेहूं के फानों में आग लग गई। गनीमत रही कि इस आगजनी में खेतों के साथ में सटे तीन भूसे के कूप जलने से बच गए। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। उधर, शाम को करीब पांच बजे चंद्राव के साथ लगते हंसूमाजरा के किसानों के खेतों में 9 एकड़ किसानों के फानों में आग लग गई।आग ने जब फानों को अपनी चपेट में ले लिया तो किसानों ने इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दे दी। इस बीच ग्रामीण सुखदेव, सुखबीर कंबोज, पिंका कंबोज व निर्मल सिंह एवं प्रदीप आदि ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच किसानों के फाने जल गए थे। किसानों का कहना था कि गेहूं की फसल यहां कई दिन पहले ही खेतों से काट ली गई थी जिस कारण उन की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग में करीब 9 एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। फायर मैन कुलदीप नेे बताया कि फायर ब्रिगेड इंद्री की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर दोनों जगह काबू पा लिया है।


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */